फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रासिम केमिकल में मनाया गया दीपावली मिलन उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन रेणुकूट में मानव संसाधन विभाग की देख-रेख में प्रशासकीय भवन में लेखा विभाग की ओर से मां लक्ष्मी की पूजा की गयी। फिर गोवर्धन पर्व की रात संस्थान के छठ पार्क में बडे़ ही धूम-धाम से दीपावली मिलन समारोह हुआ। इसका शु्भारंभ संस्थान के ईकाई प्रमुख आरके सितानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के छठ पार्क को विभिन्न प्रकार के रोशनी से सजाया गया था। रात्रि साढ़े नौ बजे संस्थान के अधिकारियों ने फुलझड़ियां जलाई और आतिशबाजी की। कार्यक्रम के अंत में लाटरी भी निकाली गई व विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर लेखा प्रमुख हेमंत कुमार पांडा, पावर प्रमुख आरके पाठक, असीम चंद्र, विजय शंकर राय, पवन अग्रवाल, आरके सिंह, सतीश सिंघी, ग्रामीण विकास अधिकारी अमर सिंह, मानव संसाधन विभाग के राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें