वैनी। पुुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक 28 अक्तूबर को एक दिन का सामूहिक उपवास रखेंगे। इस दौरान वे सांसद के राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर धरना भी देंगे। अटेवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने बताया कि उपवास में जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी संगठन शामिल होंगे। प्रधानमंत्री भारत सरकार तक पहुँचाने के लिए सांसद को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। यदि इस पर भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती है तो पूरे भारत के सभी शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी मिलकर 26 नवंबर को नई दिल्ली में जंतर- मंतर से संसद भवन तक मार्च करेंगे तथा संसद का घेराव भी करेंगे।