फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय की तरफ से योगेश कुमार पांडेय को जिलाध्यक्ष, रविकांत मौर्य को जिला मंत्री, अशोक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनके द्वारा जारी पत्र के क्रम में जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर बैठक की गई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ चौधरी और संयुक्त जिला मंत्री कमलेश कुमार सिंह को बनाया गया। इस मौके पर शशांक, कामाख्या प्रसाद, जयप्रकाश राय, राजेश जायसवाल, पंकज मिश्रा, मणिकांत पांडेय, मंगलाचरण सिंह मौर्या, रवींद्र कुमार सिंह पटेल, मनीष शर्मा, शिवबहादुर वैश्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें