फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के होंगे कड़े प्रबंध, डीएम-एएसपी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। छत्तीसगढ़ सीमा से सटे आदिवासी अंचल स्थित सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज चपकी (कारीडांड़) में पहली जुलाई को राज्यपाल रामनाइक के होने वाले आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी आपरेशन डा. अवधेश सिंह, एसडीएम दुद्धी विशाल यादव और सीओ दुद्धी एसके विश्रोई ने सेवाकुंज पहुंच कर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया। तय हुआ कि बिना पास के कार्यक्रम में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम अमित कुमार सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर बनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री आनंद और व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों से एक घंटे तक चर्चा की। उधर, पंडाल, मंच, हवन वेदी सहित अन्य तैयारियां कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं। आयोजक मंडल गहन मंथन कर कमियां दूर करवाने में लगा रहा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर हेलीपैड निर्माण कार्य पूर्ण कराने में जुटे हैं। सीएमओ डा. एसपी सिंह ने चिकित्सा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। आस-पास और परिसर के हैंडपंपों के मरम्मत का भी कार्य किया जाता रहा। कार्यक्रम में बाल धनुर्धरों के विद्यारंभ संस्कार के साथ ही धनुर्विद्या केंद्र का उद्धाटन किया जाएगा। स्वास्थ्य, पेयजल संरक्षण मसले पर भी विभिन्न कार्यों के शिलान्यास किए जाएंगे। राज्यपाल के अलावा स्वास्थ्य मंत्री, नीलकंठ तिवारी, खनन मंत्री अर्चना पांडेय, क्षेत्र संगठन मत्री वनवासी कल्याण आश्रम, मनीराम, सेवा समर्पण संस्थान उपाध्यक्ष महिमन तुलस्यान, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक मनोज सहित कई नामचीन व्यक्तियों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें