ओबरा। परियोजना कालोनी में पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे प्रति दिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जा रहा है। लगातार पानी बहने से कालोनी की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सबसे खराब स्थिति आर्य समाज चौराहे की है। यहां बह रहा पानी कान्वेंट स्कूल के समीप स्थित धोबिया नाला तक बह रहा है। इससे मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। ब्यूरो