फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोरावल को मिला इंटेंसिव ब्लाक का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। खरुआंव स्थित ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका कौशल विकास मेले का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल व पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिकारियों ने खंड विकास घोरावल को इंसेटिव ब्लॉक घोषित करते हुए शिलापट्ट का अनावरण किया। बताया गया कि घोरावल ब्लाक को इंसेटिव ब्लाक घोषित किया गया है। जहां सरकार की योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर संचालित होंगी। इस अवसर पर15 युवकों को रोजगार प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले छह समूहों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित, संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, उपायुक्त श्रम स्वत: रोजगार करुणापति मिश्र, घोरावल उपजिलाधिकारी शादाब असलम, खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी जय प्रकाश चौबे, राम उदय यादव, विंध्यवासिनी मिश्रा, नंद कुमार शुक्ला, संजय मिश्रा, विनोद कुमार, डा. गुरु प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें