सोनभद्र। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक ने उसे मारपीट कर भगा दिया। इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने राबर्ट्सगंज कोतवाली को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता चंदौली जिले के चुप्पेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, लेकिन वर्ततान में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसका आरोप है कि उसी के गांव का रहने वाला एक युचक उसको शादी करने का झांसा देकर 31 अगस्त 2018 से उसके साथ शारिरिक संबंध बना रहा था। उसने युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह भाग निकला। पांच जनवरी 2019 को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दी। इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो वह उसके साथ शादी करने को तैयार हो गया। सुलह समझौता होने के कुछ दिन बार आरोपी ने फिर उसको मारपीट कर भगा दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।