फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण भाव ही सफलता का मूल आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के सम्भाग निरीक्षक दयाराम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण का भाव व्यक्ति को सफलता के उच्च शिखर पर पहुंचा देता है। उन्होंने विद्या भारती के लक्ष्य एवं आयामों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डा. अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर अनपरा के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनपरा नगर के नगर प्रचारक अतुल मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का परिचय अशोक कुमार सिंह ने कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें