ब्लॉक क्षेत्र के पोखरा ग्राम के परसाटोला तिराहे से पोखरा तक मचबंधवा जाने वाले मार्ग पर कार्यदायी संस्था की ओर से घटिया गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण कार्य कराये जाने से ग्रामीणों मे आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लोकल गिट्टी डालकर उपर से मिट्टी डाल कर बिना रोलर से दबाये उपर से गिट्टी डालकर पेन्टिंग कराया जा रहा है। गुणवत्ता विहीन कार्य को देखते हुये ग्रामीणों ने फोन पर जेई से शिकायत कर जांज कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण की जांच नहीं होती तब तक कार्य बंद कराया जाय, क्योंकि इस तरह घटिया निर्माण से बन रही सड़क बहुत जल्द ही उखड़ जायेगी।