फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी मारने की दवा खाने से बच्चे अचेत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र । कोतवाली के बिरधी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के नौ छात्र छात्राएं गुरुवार की शाम बीमार हो गए। स्कूल से घर लौटने के बाद किसी का सिर चकराने लगा तो किसी को उल्टी हुई। रात में घरेलू उपचार किया गया। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने मिड डे मिल में छिपकली गिरने की आशंका जताते हुए नाराजगी जाहिर की। सूचना के बाद शिक्षा विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बच्चों को सीएचसी चतरा ले जाया गया। डॉक्टर इसे कीड़ी मार दवा या मौसम के चलते बच्चों के बीमार होने की बात कह रहे है। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 98 में से 74 बच्चे स्कूल आए हुए थे। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मिड डे मिल पहले इन बच्चों को अलबेंडाजोल का डोज दिया गया था। दोपहर में मिड डे मील खिलाने के बाद सभी बच्चों दवा का डोज दिया गया। सांय चार बजे स्कूल बंद होने के बाद बच्चे घर चले गए। देर शाम को इनमें से नौ बच्चों को मिचली होने लगी। घरवालों ने बच्चों को घरेलू दवाएं दी। शुक्रवार को सुबह दस बजे अभिभावक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। कुछ अभिभावकों का कहना था कि मिड डे मील में छिपकली गिर गई थी। इनमें से सात बच्चों बीमार हो गए। जानकारी मिलते ही बीएसए पहुंच गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमलाल और डॉ. कीर्ति आजाद बिंद ने बच्चों की जांच पड़ताल की। इनमें से अभिषेक (6), प्रियंका (10), बबित (8), ओम (6), नीरज (10), संदीप (8), काजल (9), ममता (8) और शिवबीर से पूछताछ भी की गई। हालात समान्य होने पर सभी को छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ एसपी सिंह ने कहा कि बच्चे मौसम के चलते सामान्य रूप से बीमार थे। हो सकता है अलबेंडाजोल की गोली खाने से बच्चों को उल्टी हुई हो। वहीं जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने कहा कि मौसम के चलते सात बच्चों को उल्टी हुई थी। सूचना के बाद तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया था। बच्चों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें