सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय पर मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 112 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, पाथरेड़ी, राजस्थान द्वारा एसोसिएट ट्रेनी एवं विनुथना फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी द्वारा एरिया मैनेजर पद के लिए रोजगार मेले के आयोजन में कुल 130 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड, वाराणसी द्वारा 110 तथा विनुथना फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी द्वारा दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का आयोजन जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।