फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 करोड़ से बदलेगी बिजली आपूर्ति की तस्वीर, 100 किमी जर्जर एलटी लाइन होगी नई

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर के घुवास खुर्द में बिजली के खम्भे पर ट्रांसफार्मर, स्रोत निगम
विज्ञापन
सोनभद्र। बढ़ते बिजली भार और जर्जर तारों के कारण होने वाली आपूर्ति संबंधी दिक्कतों से उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का काम कराया जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत जर्जर एलटी और 11 हजार लाइन बदली जाएगी। ओवरलोड वाले क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग के नीचे अतिरिक्त केबल डालकर वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी तैयार की जाएगी। अगले माह से काम शुरू होने की उम्मीद है। जिले में बिजली निगम के दो डिवीजन रॉबर्ट्सगंज और पिपरी डिवीजन है। चालू वित्तीय वर्ष में बिजनेस प्लान के तहत दोनों डिवीजन से शासन में प्रस्ताव भेजे गए थे। बिजनेस प्लान के तहत भेजे गए प्रस्तावों को शासन स्तर से मंजूरी के बाद बजट भी जारी किया जा चुका है। अकेले रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में करीब 10 करोड़ की लागत से बिजली संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसमें रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या वाले 16 स्थानों पर 250 और 400 केवीए क्षमता के अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पहले से नगर क्षेत्र में लगे 33 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे गर्मी और अन्य समय में बढ़ने वाले बिजली भार के दौरान ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। हाइडिल उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में 22 स्थानों पर जर्जर एलटी तार चिह्नित किए गए हैं, जो बिजनेस प्लान के तहत बदले जाएंगे। जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों पर नई एलटी लाइन भी बनाई जाएगी। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर लंबी 11 हजार केवी की जर्जर लाइन को बदला जाएगा। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब 100 किलोमीटर एलटी लाइन बदलने की योजना है। इससे पुराने और जर्जर तारों से होने वाले फाल्ट तथा आपूर्ति बाधित होने की समस्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा। लंबी दूरी पर लगे खंभों के बीच तारों के झूलने की समस्या को दूर करने के लिए बीच में नए खंभे लगाए जाएंगे। अकेले रॉबर्ट्सगंज नगर के छपका और हाइडिल विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 200 खंभे लगाए जाने हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 250 से अधिक नए खंभे लगाए जाएंगे। इससे तारों की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही लाइन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास अतिरिक्त केबल लाइन डालने की भी तैयारी है। वर्तमान बिजली लाइन में किसी तरह की खराबी या आपूर्ति बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। बिजली निगम ने भविष्य में बढ़ने वाली जरूरत और आपूर्ति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह योजना तैयार की है। रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। निगम की तरफ से क्षमता वृद्धि के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। अवर अभियंता के मुताबिक यहां पांच एमवी का अतिरिक्त हैवी ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इससे भविष्य में बिजली आपूर्ति में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें