फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र मेले के लिए बढ़ेंगी 10 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मां विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल में 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र मेले के मद्देनजर यात्रियों की सहूलियत के लिए सोनभद्र एवं विंध्यनगर डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य रूट की बसें हटाकर मिर्जापुर रूट पर संचालित की जाएंगी। त्योहारी सीजन से पहले परिवहन निगम खड़ी बसों के संचालन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो में 62 और विंध्यनगर डिपो में 48 बसें हैं। जिनका संचालन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर सहित अन्य रूटों पर संचालन हो रहा है। दोनों डिपो के अलावा सोनभद्र जिले से मिर्जापुर, चंदौली, जीरो रोड, चारबाग, प्रयागराज, काशी सहित अन्य डिपो की बसों का संचालन हो रहा है। नवरात्र मेला के मद्देनजर परिवहन निगम की तरफ से विंध्याचल के लिए बसों का संचालन करने के लिए निर्देशित किया गया था। इस क्रम में सोनभद्र डिपो के एआरएम की तरफ से विंध्याचल नवरात्र मेले के लिए सोनभद्र डिपो की 10 बसें बढ़ाई गई हैं, जो नवरात्र मेले तक जिले के विभिन्न रूटों से होते हुए विंध्याचल तक जाएंगी। मिर्जापुर-विंध्याचल रूट पर पहले से संचालित बसें चलेंगी ही, साथ ही सोनभद्र डिपो की 10 अतिरिक्त बसों का संचालन विंध्याचल मेले के लिए किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
बसों की मरम्मत में जुटा विभाग
रोडवेज बस स्टेशन राबर्ट्सगंज परिसर में कलपुर्जे के अभाव में चार बसें खड़ी हैं, जबकि तीन से चार बसें कर्मचारियों की कमी की वजह से खड़ी हैं। परिवहन विभाग की तरफ से सभी बसों का संचालन 30 सितंबर तक शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। इस पर परिवहन निगम की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

विंध्याचल नवरात्र मेला के दौरान सोनभद्र डिपो की 10 बसें मिर्जापुर रूट पर चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर और बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। खड़ी बसों को त्योहारी सीजन से पहले शुरू कराया जाएगा। - सीपी वर्मा, एआरएम-सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें