संदना। भरौना से डेंगरा गांव जाने वाले मोड़ के पास शुक्रवार शाम सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मछरेहटा के रमुवापुर निवासी विमल उर्फ छोटू (30) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। (संवाद)