फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जमानत पर छूटे युवक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 10 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट/सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र के खपूरा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से सिर के पीछे वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। युवक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वारदात के खुलासे के लिए स्वाॅट, स्थानीय पुलिस, सर्विलांस और फोरेंसिक टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन


खपूरा गांव निवासी प्रेम प्रकाश (42) दूध बेचता था। प्रेमप्रकाश करीब 50 लीटर दूध लेकर रोज सुबह व शाम खपूरा गांव से सीतापुर जाता था। सीतापुर में दूध बेचकर देर रात घर लौटता था। मंगलवार शाम भी वह दूध लेकर निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि खपूरा मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त प्रेम प्रकाश के रूप में की। उसके भाई बसंत ने अमलेश्वर के चार परिजनों सुधीर, अनिरुद्ध, मनीष व राकेश को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों सुधीर, अनिरुद्ध व मनीष हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी सुशील सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने प्रेमप्रकाश का अंगौछा, चप्पल, मोबाइल और बाइक को कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं सूचना पाकर एसपी चक्रेश मिश्रा, एएसपी उत्तरी प्रकाश कुमार भी घटनास्थल पहुंचे।


जमानत पर था, रामकोट पुलिस पर भाई ने उठाया सवाल
पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि प्रेम प्रकाश व उसके भाई पर छह साल पहले गांव के ही अमलेश्वर की हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में दोनों भाइयों ने दो साल जेल की सजा भी काटी है। 2019 में दोनों की जमानत हो गई थी। बताते हैं कि करीब दो महीने पहले लगभग इसी स्थान पर प्रेम प्रकाश पर करीब आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। उसने परिजनों से इसका जिक्र किया था। बसंत ने बताया कि भाई पर हुए हमले की सूचना रामकोट पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन



तीन भाइयों में मंझला था प्रेम
तीन भाइयों में प्रेम मंझला था। उससे बड़े भाई महादेव और छोटे बसंत हैं। वारदात के बाद प्रेमप्रकाश की पत्नी रेनू, दो पुत्रों दिलीप, विवेक और एक पुत्री गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।


एएसपी उत्तरी बाेले- खुलासे के लिए जुटी पुलिस टीमें
तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाॅट व सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया है। पुरानी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रकाश कुमार, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें