फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल लेकर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके में द्वितीय वाहिनी पीएसी के सामने रविवार सुबह एक युवक साइकिल लेकर पैदल जा रहा था।
तभी पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकली तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उसे अज्ञात के रूप में भर्ती कराया था। बाद में उसकी पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के भुर्जिहा निवासी शिवराज (40) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें