कमलापुर। मानपारा गांव निवासी फैजान (40) शुक्रवार देर रात आठ बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी सिधौली में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कृष्ण बली सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।