मानपुर। दुदियापुर मजरा मानपुर निवासी ओमप्रकाश यादव शनिवार सुबह सात बजे पशुओं के लिए घास काटने खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। ओमप्रकाश के शोर मचाने पर गांव के गोलू भार्गव, प्रियांशु, हिमांशु, रामजीवन आदि ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए मौके पर पहुंचे। यह देख सियार भाग गया। घायल ओमप्रकाश को पहले स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद परिजन उन्हें बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। (संवाद)