सदरपुर। इलाके के बेनी माधवपुर गांव में सात दिन पूर्व हुए विवाद में चोटिल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। गांव निवासी मौजीलाल व सोहनलाल के घरों के बीच छतों में पनारा लगा है। दो जून की सुबह पनारे से पानी गिराने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मौजीलाल गंभीररूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मौजीलाल की मौत हो गई। मृतक के बेटे रामेंद्र ने पिता की मौत की पुष्टि की है।