रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कस्बा रामपुरमथुरा निवासी भवनलाल का पुत्र आनंद शुक्ला (23) लखनऊ में रहकर मजदूरी कर रहा था। बीते दिनों वह तुलसीपुर बंजर निवासी संध्या के यहां आया था। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। संध्या के पिता रामबेचन के मुताबिक, तबीयत खराब होने पर आनंद संध्या के साथ सीएचसी रामपुर मथुरा गया जहां चिकित्सक अवधेश वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ महेश चंद्र पांडे ने बताया कि भवनलाल की तहरीर पर रामबेचन, संध्या, राजू व गुड़िया के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।