खैराबाद। धरैंचा गांव निवासी रिंकू गौतम (37) बुधवार रात घर में सो रहे थे। सुबह काफी देर उठाने के बाद भी जब वह नहीं उठे तो परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सांप के काटने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)