तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में देर शाम साइकिल से घर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके के सोहरिया निवासी प्रकाश (45) शुक्रवार शाम घर जा रहा था। तंबौर इलाके में बेहटा के निकट लहरपुर-तंबौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की।