फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। थाना क्षेत्र में घर से मजदूरी के लिए बाइक पर सवार दो युवक हादसे में घायल हो गए। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी चंद्रेश (28) अपने साथी दीपक (30) के साथ बाइक से बेहटा की ओर जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक दोनों एक चीनी मिल में काम करने जा रहे थे। तंबौर लहरपुर मार्ग पर रेउसा मोड़ के पास उनकी बाइक एक ई रिक्शा से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान चंद्रेश ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें