फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में इनवर्टर से पंखा जोड़ रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के अकोहरा निवासी शैलेंद्र यादव (23) जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में पैथालॉजी में काम करते थे। शनिवार को वह पैतृक गांव आया था। रविवार शाम वह अपने गांव में इनवर्टर से पंखा जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे पिसावां के एक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसका विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था। उसका दो वर्षीय पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें