सीतापुर। रामकोट इलाके में पंखा सही करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामकोट थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी श्रीकांत (26) पुत्र कौशल कुमार गुरुवार को घर में कमरे का पंखा ठीक कर रहा था। तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।
परिवारीजन जब तक कुछ समझते उससे पहले ही श्रीकांत ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।