सीतापुर। महमूदाबाद में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला था। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण थाना जगदीशपुर निवासी अमरूद्दीन अंसारी (21) मुरादाबाद में प्लंबर का काम करता था। सोमवार को वह चंपारण एक्सप्रेस (14010) से अपने घर जा रहा था। संदिग्ध हालात में वह महमूदाबाद स्टेशन पर बने यार्ड के पास ट्रेन से गिर गया।
ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। तलाशी में उसके पास जनरल श्रेणी का टिकट बरामद हुआ। जो कि मुरादाबाद से मोतिहारी जाने के लिए था। प्रभारी उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।