महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में ससुराल से वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। मोहल्ला मोतीपुर निवासी अरमान (30) अपनी ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था।
तभी जिला बाराबंकी के थाना बड्डूपुर गांव बहलीदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अरमान को सीएचसी महमूदाबाद भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। मृतक लकड़ी कटाई का काम करता था। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।