फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहाते समय नहर में डूबा युवक

Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में नहर में नहाने गए युवक की डूूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव उदनापुर मजरा कोरैया निवासी नफीस (25) अपने दोस्तों के साथ भदेवांपुल पर शारदा सहायक नहर में नहाने गया था।
विज्ञापन


पानी कम होने से नफीस और उसके दोस्त पुल के पास बने बंधे के पास नहाने चले गए। अन्य दोस्त काफी ऊंचाई से नहाने के लिए नहर में छलांग लगाने लगे। उसी समय नफीस ने बंधे के पास गहरे पानी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह पानी में डूब गया।

साथ में नहा रहे दोस्त डर के कारण बाहर निकल कर चिल्लाने लगे। वहीं कुछ दोस्त नफीस को खोजने लगे। काफी मशक्कत के बाद नफीस को खोज निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें