फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नौनिहालों को नहीं मिल रहा हॉट कुक्ड मील, केंद्र पर लटक रहा ताला

Fri, 08 Dec 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (सीतापुर)। जिले के पहला विकास खंड क्षेत्र के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को गरम भोजन नहीं मिल रहा है। यहां सीएम की महत्वाकांक्षी योजना हॉट कुक्ड मील दम तोड़ रही है। बृहस्पतिवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्र खुल ही नहीं रहे हैं। जो केंद्र खुले मिले, वहां बच्चों काे हॉट कुक्ड मील नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए योगी सरकार की ओर से चालू की गई हाट कुक्ड योजना पहला ब्लॉक में फेल होती नजर आ रही है। आंगनबाड़ी केंद्र बिलौली बृहस्पतिवार को खुला मिला और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती देवी मौजूद मिलीं। उन्होंने बताया कि 25 बच्चे मौजूद हैं, लेकिन अभी तक हाट कुक्ड मील की व्यवस्था नहीं हो सकी है।
वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र खाफा खुर्द में ताला लटकता मिला। इस केंद्र के आसपास काफी गंदगी दिखी। ग्रामीण शिव कुमार, खगेश्वर ने बताया कि सेंटर कभी-कबार खुलता है। पिछले कई महीनों से नहीं खुला। केंद्र पर बच्चों की पढ़ाई नहीं होती है। आंगनबाड़ी केंद्र हुसेनपुर में मौजूद कार्यकर्ता पुष्पा देवी ने बताया कि 24 बच्चे आए हैं। हाट कुक्ड नहीं बन रहा है। कहारपुर आंगनबाड़ी केंद्र परं मौजूद कार्यकर्ता राजवती ने बताया कि बच्चों के लिए हाट कुक्ड भोजन नहीं बन रहा है न ही अभी कोई व्यवस्था की गई है। यहां 18 बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन



15 दिन बाद होगी व्यवस्था
हॉट कुक्ड योजना संचालित करने के लिए केंद्रों पर बर्तन खरीदे जाने हैं। गैस चूल्हा संग कुछ अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह व्यवस्थाएं अभी हो नहीं पाई हैं। इसमें करीब 10 से 15 दिन लगेंगे। इसके बाद सुचारू रूप से बच्चों को हॉट कुक्ड मील दिया जाएगा।
विज्ञापन


- मनोज कुमार राव, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें