फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बालक से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास

Fri, 11 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बालक से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मानपुर के डफरा मजरा उलरा निवासी धीरज कुमार पर बालक से दुष्कर्म करने की एफआईआर वर्ष 2019 में दर्ज हुई थी। धीरज कुमार ने पांच वर्षीय बालक को अमरूद खिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में हुई। इसमें पीड़ित, उनकी मां, विवेचक, डॉक्टर समेत सात लोगों के बयानों को दर्ज किया गया। इसके साथ ही चिकित्सीय रिपोर्ट, तहरीर जैसे छह साक्ष्यों के आधार पर सजा सुनाई गई है। जज अवनीश कुमार प्रथम ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें