बिसवां में हजरत गुलजार शाह मैदान पर दंगल में भिड़ते पहलवान। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
बिसवां (सीतापुर)। हजरत गुलजार शाह मेला में चल रही दंगल प्रतियोगिता में गुरुवार को पहलवानों ने खूब दांव पेच दिखाए। पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस कुश्ती का पहलवानों ने खूब मजा उठाया।
पहला मुकाबला बाबा बजरंगी अयोध्या और राजस्थान के भूकंप के साथ हुआ। इसमें बाबा बजरंगी ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला मोहम्मद गनी कलियर और प्रशांत हिटलर राजस्थान के साथ हुआ। मुकाबले में मोहम्मद गनी ने जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला बग्गा पंजाब और अशोक दिल्ली के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। चौथा मुकाबला शैतान मुरादाबाद और सुदामा अयोध्या के बीच हुआ। इसमें शैतान की विजय हुई।
पांचवां मुकाबला गूंगा कलियर शरीफ और मनोज मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें गूंगा ने जीत दर्ज की। छठा मुकाबला प्रदीप हरियाणा और भीम आगरा के साथ हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर रही। सातवीं कुश्ती शैतान राजस्थान और फैजल गनी बांदा के साथ हुई। इसमें फैजल गनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर जीत हासिल की। आठवां मुकाबला बाबा नरेंद्र अयोध्या और शेरू आगरा के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इस मौके पर दंगल प्रभारी मोहम्मद असलम, मेला अध्यक्ष अब्दुल अतीक खां, सचिव मौलाना अनवार कादरी, रईस अहमद आदि उपस्थित रहे।