रामकोट/सीतापुर। गाजीपुर के एक ईंट-भट्ठे पर हरदोई के बेनीगंज थानाक्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी पटवारी (25) ईंट पाथने का काम करता था। पटवारी अपने परिवार समेत ईंट-भट्ठे पर ही रहता था।
शनिवार शाम पत्नी से किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - संवाद