इमलिया सुल्तानपुर इलाके के छतौना गांव निवासी राधा उर्फ छोटी (26)
पत्नी छन्नूलाल का शव सुबह संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता
मिला।
घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके क्षेत्र के जैनापुर गांव से
उसका भाई व अन्य मायके वाले भी पहुंचे। घटना को लेकर ससुराल पक्ष का कहना
है कि राधा ने फांसी लगा कर जान दे दी है।
वहीं मायके वाले उसकी हत्या की
आशंका जता रहे हैं। एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा का कहना है कि शव का
पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।