फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहर में उतराता मिला महिला का शव

Tue, 30 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के रिक्सा गांव के बाहर निकली शारदा सहायक नहर में मंगलवार को एक महिला का शव उतारा हुआ मिला। गांव के बाहर एक पुल बना हुआ है। ग्रामीणों ने देखा कि पुल के पाए में शव फंसा हुआ था। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि महिला की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। उनके दाहिने हाथ पर ऊं सोमवारी लाल लिखा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर मुख्यालय भेजा गया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें