फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को हुई खून की उल्टियां, मौत

Tue, 26 Dec 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोहल्ला टांडा सालार में एक महिला को अचानक खून की उल्टियां होने लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान सौरहा निवासी उर्मिला (35) के रूप में की। परिजनों के मुताबिक उर्मिला परिवार संग गांव क्यूटीउमरिया में राजेश के घर आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में आई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम हरगांव तीर्थ पर था। जहां से वह ईरिक्शा पर बैठकर अपने घर जा रही थी। नगर के मोहल्ला टांडा सालार में संदिग्ध परिस्थितियों में उसे खून की उल्टियां होने लगीं। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला को सीएचसी ले जाया गया था, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें