मिश्रिख। क्षेत्र के लश्करपुर गांव निवासी रामदेवी (40) रविवार दोपहर किसी काम से अपने बेटे के साथ बाइक से मिश्रिख आई थीं। घर लौटते समय तहसील चौराहे पर वह अचानक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।