सरैया (सीतापुर)। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव महमदपुर लौना निवासी सुमन देवी (35) अपने खेत में हो रही बोरिंग को देखने के लिए गई थी। रविवार रात खेत में बैठे एक जहरीले सांप ने सुमन के दाहिने पैर में डस लिया। परिजनों ने उसे आननफानन सीएचसी पहला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पति सुनील ने सरैया स्टेशन में टेंट की दुकान खोली है। उसके एक बेटा राहुल व बेटी जूली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद