मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। मानपुर इलाके के सधुवापुर निवासी मंजू सिंह (45) गुरुवार की देर रात सीतापुर-बिसवां मार्ग के कटरा चौराहे पर घूम रही थी, इस बीच किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।