सकरन। चौराहे से घर जा रही महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। भिठमनी गांव निवासी श्यामकली (55) बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे घर से चौराहे पर अपने बच्चों को तलाशने गई थीं। लौटते समय शारदा सहायक नहर के पुल के पास सड़क पार करते समय लहरपुर की ओर से आ रही कार की चपेट में आने से श्यामकली घायल हो गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक कार समेत मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)