लहरपुर के ग्राम पूरनपुर पांडेय सरांय निवासी श्रीकेशन की पत्नी कटीला देवी (38) को घरेलू कामकाज को लेकर पति ने फटकार लगा दी। इस बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।