सीतापुर। कोतवाली महमूदाबाद के मोहल्ला बेहटा छावनी निवासी महिला राधा देवी ने पड़ोसियों पर उन्हें पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता राधा देवी ने बताया कि उनका और झब्बू का घर आमने-सामने है। उनके घर के सामने नाली है। नाली टूटी होने के कारण आगे बंद है। नाली के विवाद में बीते मंगलवार को झब्बू ने परिवार के साथ मिलकर उन्हें पीट दिया। (संवाद)