जंगली जानवर के हमले में घायल सिबका। संवाद
सीतापुर। थानगांव के बैजवारी गांव में शुक्रवार देर रात जंगली जानवर ने पांच माह की बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची घायल हो गई। शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में कॉम्बिंग की, लेकिन जानवर का कोई सुराग नहीं लग सका। बैजवारी निवासी कुन्नी शुक्रवार रात पांच माह की बेटी सिबका के साथ छत पर लेटी थीं। कुन्नी ने बताया कि अचानक जंगली जानवर ने बच्ची पर हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो जानवर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को भी चार माह की एक मासूम को जंगली जानवर उठा ले गया था। उसका अब तक कुछ पता नहीं चला है। (संवाद)