फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बरेली में शव गांव पहुंचे तो हर तरफ मची चीख-पुकार

Mon, 19 Aug 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। बाइक पर सवार होकर पंजाब से सकरन स्थित घर आ रहे तीन युवकों को बरेली में शनिवार को डंपर ने रौंद दिया। इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। रविवार को इन दोनाें के शव घर पहुंचे तो हर तरफ चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में इनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सकरन के लखुआबेहड़ ग्राम पंचायत के मजरा अल्लीपुर निवासी विकास सिंह (22), ईरापुर निवासी अपने मित्र अंकित (22) व अर्पित के साथ पंजाब के लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करते थे।
रक्षाबंधन पर्व पर तीनों एक बाइक पर सवार होकर लुधियाना से अपने घर सीतापुर आ रहे थे। शनिवार की दोपहर जब से लोग बरेली जिले में नेशनल हाईपे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने विकास व अमित को मृत घोषित कर दिया। अर्पित का बरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार की शाम दोनों दोस्तों के शव जब गांव पहुंचे तो पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में दोनों दोस्तों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें