फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गाली देने से मना किया तो दबंगों ने पीटकर मार डाला

Fri, 02 Aug 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। गाली देने से मना करने पर बुधवार देर रात दबंगों ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल जाने की तैयारी में थे कि तभी युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बड़ागांव चौकी इलाके के उमरिया गांव में बुधवार देर रात छैल बिहारी शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। आरोप है कि उसके साथ शिवनारायण, अनुज और सूरज भी मौजूद थे। गांव के ही राज किशोर सिंह ने आरोपियों से गाली देने से मना किया। तो उस पर आरोपी आग बबूला हो गए। उन्होंने राज किशोर (40) के ऊपर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगते ही वह अचेत होकर गिर गया।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। राजकिशोर के छोटे भाई विमल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। राज किशोर सिंह के तीन भाई हैं। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर राजकिशोर अविवाहित था। सबसे छोटा भाई विमल सिंह है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनोद मिश्र ने बताया कि छैल बिहारी, शिवनारायण, सूरज व अनुज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि देर रात दी गई तहरीर में आरोपी सिपाही अनुज का नाम नहीं था। बृहस्पतिवार को अनुज का नाम तहरीर में दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अनुज अमेठी जिले में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें