फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंपनी का ट्रेडमार्क लगाकर बेच रहे थे नकली मोबिल, आठ गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कंपनी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर नकली मोबिल बेचते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से नकली मोबिल ऑयल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एक कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक फरमान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ दुकानदार कंपनी का ट्रेडमार्क लगाकर नकली मोबिल बेच रहे हैं। शिकायत पर पुलिस टीम ने छापा मारा। टीम ने सुहाना ऑटो स्पेयर पार्ट, साबरी ऑटो स्पेयर, अल्ताफ टायर्स, समसुल ऑटो स्पेयर आदि दुकानों पर जांच की। जहां से 131 प्लास्टिक की सील बंद डिब्बों में 121 लीटर नकली मोबिल बरामद किया।
पुलिस ने ट्रेडमार्क अधिनियम व कॉपीराइट अधिनियम के तहत नगर के मोहल्ला बारादरी निवासी सुफियान, अल्ताफ, कटरा निवासी शादाब, आरिफ और इंदिरा नगर निवासी समसुल पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सभी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सिधौली क्षेत्र से भी पुलिस ने तीन दुकानदारों को हिरासत में लिया है। बिसवां रोड स्थित अभिनव ऑटो पार्ट्स व सर्विस सेंटर से 21 डिब्बे, हाईवे पर स्थित पंकज ऑटोमोबाइल्स की दुकान से 42 और मिश्रिख रोड स्थित आफाक ऑटो वर्कशाॅप से 19 डिब्बे नकली मोबिल ऑयल के जब्त किए गए। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में टडईकलां निवासी अमन, संतनगर निवासी पंकज व मोहल्ला सरांयबाड़ी निवासी सैफअली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें