वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सरसों के खिले पीले फूलों में ऋतु का आनंद लेती युवतियां।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। हर मन को प्रफुल्लित, आकर्षित करने वाली वसंत ऋतु का आगाज हो चुका है। मंगलवार को वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू होगा। इस दिन पतंग उड़ाने की भी परंपरा है। सभी ऋतुओं के राजा वसंत से जुड़ा ये पर्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह एक दिन पूर्व सोमवार को ही देखने को मिला। शहर से करीब आठ किमी दूर मधवापुर गांव के पास सरसों के खेत में स्वाती, ईस्वानी, सिद्धी पाठक, रीता, सिमरन, तुलसी आदि युवतियों ने प्रकृति की इस खूबसूरती का आनंद लिया।