फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों का बढ़ा जलस्तर, 12 गांवों तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर तराई इलाके में शारदा व सरयू नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। इन दोनों नदियों का जलस्तर शुक्रवार को तेजी से बढ़ गया। करीब 12 गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। इस वजह से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नदियों का पानी करीब तीन से चार किलोमीटर दूर तक फैला हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील क्षेत्र में शारदा व सरयू नदी शुक्रवार को उफना गईं। इन नदियों के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ। इसकी वजह से जटपुरवा, कमरिया, शेखूपुर, पासिनपुरवा, दुर्गापुरवा, सुकईपुरवा, नया निर्मलपुरवा, आसारामपुरवा, रामलालपुरवा, म्योडी छोलहा, ताहपुर, बजहा, गौढ़ी, सीपतपुर व दहला आदि गांवों के किनारे पानी पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। वे घर का सामान समेटने में जुट गए हैं। इन गांवों की करीब 25 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले दुर्गापुरवा के बेघर हुए मल्हवारी सड़क पर डेरा डाले हुए थे। शुक्रवार को नदी के जलस्तर को भांपते हुए अपना डेरा उजाड़कर ऊंचे स्थान नरायनपुर के निकट पहुंच गए हैं। दुर्गापुरवा में नदी 20 नंबर गटर को तेजी से काट रही है। इससे करीब 30 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है लेकिन बाढ़ जैसे हालात नहीं है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें