बिसवां (सीतापुर)। क्षेत्र के पैंदापुर गांव निवासी मंदू (60) बुधवार को साइकिल से चाैकीदारी करने के लिए एक दुकान पर जा रहे थे। बिसवां-सिधौली मार्ग पर मिर्जापुर मोड़ पर एक वैन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक को मिर्गी आ जाने से वैन अनियंत्रित हो गई जिससे हादसा हो गया। हादसे में वैन चालक भी घायल हो गया। पुलिस मंदू को सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वैन चालक को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।