फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सहादत नगर में बनेगा वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत राज विभाग की ओर से गांवों के बड़े तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए योजना शुरू की गई है। इसके पहले चरण में एलिया ब्लॉक के सहादत नगर में वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (डब्ल्यूएसपी) का निर्माण किया जाएगा। इससे नालियों से आने वाला गंदा पानी छनकर तालाब में पहुंचेगा।बड़े तालाबों को साफ पानी से लबालब रखने के लिए तालाब से पहले डब्ल्यूएसपी का निर्माण कराया जाना है। इससे नालियों से निकलने वाला कचरायुक्त पानी फिल्टर होकर तालाब में पहुंचेगा। पंचायत राज विभाग डब्ल्यूएसपी बनवाए जाने के लिए ग्राम पंचायतों के तालाबों का चयन कर रहा है। पहले चरण में एलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहादतनगर में डब्ल्यूएसपी बनेगा। एसएलडब्ल्यूएम के डीसी अखिलेश गौतम ने बताया कि डब्ल्यूएसपी मेें तीन खाने बनेंगे। पहला सबसे गहरा होगा, दूसरे उससे कम गहरा और तीसरे सबसे कम गहरा। इससे गांवों से आने वाला कचरायुक्त पानी फिल्टर होकर तालाब में जाएगा। साथ ही गांवों में गंदे पानी के बहाव को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि तीन से चार सौ स्क्वायर फीट में डब्ल्यूएसपी बनेगा। इस पर तीन लाख से अधिक लागत आएगी। इस कार्य के लिए पंचायत राज निदेशालय तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। योजना से गांवों को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें