महमूदाबाद। पैंतेपुर में शिव कृपाल का शिव ट्रेडर्स नाम से प्रतिष्ठान है। शुक्रवार देर रात इसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने शिवकृपाल को सूचना दी। दमकल टीम ने पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक उनके गोदाम में रखे गद्दे, स्पंज, फोम और लकड़ी के फर्नीचर जल गए।
प्रतिष्ठान मालिक शिव कृपाल ने बताया कि गोदाम में 8 अलमारी के अलावा अन्य सामान रखा था। इनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये थी। सब जल गया।